बता दे कि धमतरी जिले के होटल ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसने की खबरे सामने आती रहती है। जिसको लेकर धमतरी एसपी के निर्देश पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबा एवं लॉजों की सघन चेकिंग की गई। यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए चलाया गया।