हरदोई: एसपी ने पाली और हरपालपुर थाना इंचार्ज को किया लाइन हाजिर, ट्रेनी सीओ को बनाया पिहानी का थाना इंचार्ज
Hardoi, Hardoi | Nov 4, 2024 एसपी नीरज कुमार जादौन ने पाली थानेदार रमेश चंद्र पांडे और हरपालपुर थानेदार राजेश कुमार शर्मा को लाइन हाजिर किया है।कई थानेदारों को बदला है वहीं ट्रेनी सीओ को पिहानी थाना इंचार्ज बनाया है।पिहानी में तैनात रहे प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे को पाली थाना इंचार्ज, राजदेव मिश्रा को सवायजपुर से हरपालपुर थाना इंचार्ज बनाया है।