दतिया: उनाव में चना उपार्जन केंद्र शुरू, घनश्याम पिरोनिया ने किया उद्घाटन, किसानों को शरबत पिलाकर की शुरुआत
Datia, Datia | Apr 18, 2026 उनाव मंडल क्षेत्र में चना उपार्जन केंद्र का शुभारंभ किसानों के लिए राहत भरी खबर लेकर आया। प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम पिरोनिया ने किसानों को शरबत पिलाकर केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्र संचालक पुरुषोत्तम शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिरोनिया ने कहा कि डॉ. मोहन यादव मि सरकार किसानों के साथ है।