डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने बीआरए विश्वविद्यालय में सीसीडीसी का पदभार ग्रहण किया।
बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने डॉ रजनीश कुमार गुप्ता को सीसीडीसी के पद पर नियुक्त किया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो समीर कुमार शर्मा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए डॉ गुप्ता को पदभार ग्रहण कराया।
पदभार ग्रहण करते हुए डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने कुलपति के प्रति आभार व्यक्त किया और बताया कि विश्वविद्यालय ने जो दायित्व दिया है उसे पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करने का प्रयास किया जाएगा। डॉ गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों के विकास, निगरानी और शैक्षणिक गुणवत्ता को सुनिश्चित की जाएगी। कॉलेजों की संबद्धता, अनुदान का प्रबंधन, शैक्षणिक गुणवत्ता की निगरानी, प्रशासनिक और नीतियों का समन्वय और नीति निर्माण पर विशेष बल दिया जाएगा।