अटरू: अटरू में दर्जनभर स्थानों पर सज गए गणपति के दरबार
Atru, Baran | Sep 20, 2026 अटरू में दर्जनभर स्थानों पर सजे गणपति दरबार, महाआरती में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ कस्बे में गणेश महोत्सव के चलते करीब दर्जनभर स्थानों पर विघ्नहर्ता गणपति के भव्य दरबार सजाए गए हैं। विभिन्न गणेश पंडालों में प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। रात्रि में होने वाली महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु और मातृशक्ति शामिल हुई।