समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 360, दिनांक 07.07.2026
******************************
आज दिनांक 07.07.2026 को श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी, एवं श्री हिमांशु, पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा की संयुक्त उपस्थिति में नगर परिषद् शेखपुरा के मध्य विद्यालय, पुरानकामा में दीप प्रज्ज्वलित कर सहयोग शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर शेखपुरा नगर परिषद के नगर अध्यक्षा के द्वारा जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मानित किया गया।
शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी ने आमजनों से संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी प्राप्त की। प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने पर बल भी दिया।
उनके द्वारा सभी आमजनों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने सम्बन्धित पदाधिकारी से शिकायत करे। अपने समस्याओं को खुद से सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकते है। इसी क्रम में सरिता देवी, पति - सुरजी रविदास तथा सुबेलाल रविदास, पिता - बलदेव रविदास को नगर परिषद शेखपुरा द्वारा बनाए गए घर को जिला पदाधिकारी द्वारा चाभी देकर घर को सौंप दिया गया। इसी तरह संजू सिन्हा, पति - आदित्य नारायण प्रसाद को घर बनाने के लिए पहले किस्त की राशि 100000 ( एक लाख) रुपया का चेक वितरण किया गया। तत्पश्चात, समेकित बाल विकास सेवाओं (आईसीडीएस) के अंतर्गत सहयोग शिविर कार्यक्रम में विधिवत गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में सहभागिता की गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गोदभराई की रस्म संपन्न कर उन्हें फल की टोकरी भी दिया गया तथा नियमित स्वास्थ्य जांच, संस्थागत प्रसव एवं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा छोटे बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से बच्चों के समुचित पोषण, समय पर टीकाकरण, स्वच्छता तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का नियमित लाभ उठाने का आग्रह किया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने इस अवसर पर कहा कि सभी आमजनों की समस्याओं का समाधान एक निश्चित समय सीमा के भीतर किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी मामले में लापरवाही बरती गई, तो संबंधित पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं।
इसअवसर पर नगर अध्यक्षा, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, वार्ड कमिश्नर, प्रतिनिधि, जन प्रतिनिधि, लाभुक एवं आम जन उपस्थित थे।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
7 views | Sheikhpura, Bihar | Jul 7, 2026