Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
किसान
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
महाराष्ट्र
image
image

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 363, दिनांक 08.07.2026 ****************************** जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीक-आधारित बनाने के उद्देश्य से नीति तारा (Toolkit for Analysis, Review & Action) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता और उप विकास आयुक्त महोदय को जिला योजना पदाधिकारी द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी महोदय, उप विकास आयुक्त, महोदय एवं अपर समाहर्ता महोदय, आलोक राज DIO, जिला योजना पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी, शेखोपुरसराय,EdCIL के प्रतिनिधि सुमंत ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी वरीय पदाधिकारी, संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नीति तारा प्लेटफॉर्म के माध्यम से डेटा-आधारित योजना निर्माण, विकास कार्यों की समीक्षा, प्रदर्शन संकेतकों की निगरानी तथा तकनीक-संचालित निर्णय प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि नीति तारा के माध्यम से जिला एवं प्रखंड स्तर पर योजनाओं की नियमित समीक्षा, बेहतर समन्वय तथा विकास कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग संभव होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने की अपील की। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने नीति तारा की विभिन्न विशेषताओं, जैसे लाइव डैशबोर्ड, विकास रणनीति निर्माण, ज्ञान संसाधनों तक पहुंच, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तथा AI आधारित बैठक कार्यवृत्त (Minutes) तैयार करने जैसी सुविधाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं व्यवहारिक बताते हुए इसे जिला एवं प्रखंड स्तर पर सुशासन और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। *जिला जन संपर्क कार्यालय,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jul 8, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 364, दिनांक 08.07.2026          
  ******************************
   *शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि आवंटित 30 वर्षों के लिए लीज डीड पंजीकृत* 
**************************   
    आज 08 जुलाई 2026 को 
शेखपुरा जिले में केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण और सुचारू रूप से पठन-पाठन कार्य शुरू करने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। जिला निबंधन कार्यालय में अपर समाहर्ता श्री लखींद्र पासवान, की गरिमामयी उपस्थिति में जमुआरा/कटनीकौल स्थित 05 एकड़ भूमि को 30 वर्षों के लिए लीज (पट्टे) पर देने की प्रक्रिया पूरी की गई। अपर समाहर्ता महोदय ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा
"केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण का कार्य जल्द ही धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। और हमारा प्रयास रहेगा कि निर्माण कार्य तेजी से पूरा हो ताकि बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ पठन-पाठन का माहौल मिल सके।"
इस अवसर अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), शेखपुरा
जिला निबंधन पदाधिकारी, शेखपुरा
केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य और 
अंचलाधिकारी, शेखपुरा आदि उपस्थित थें। अपर समाहर्ता महोदय ने कहा कि यह 5 एकड़ की यह भूमि जमुआरा/कटनीकौल क्षेत्र में मिलने से विद्यालय के पास खेल का मैदान, आधुनिक लैब और बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए पर्याप्त जगह होगी। 30 साल की यह लीज शिक्षा के क्षेत्र में शेखपुरा के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी।
*जिला जन संपर्क कार्यालय,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 364, दिनांक 08.07.2026 ****************************** *शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि आवंटित 30 वर्षों के लिए लीज डीड पंजीकृत* ************************** आज 08 जुलाई 2026 को शेखपुरा जिले में केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण और सुचारू रूप से पठन-पाठन कार्य शुरू करने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। जिला निबंधन कार्यालय में अपर समाहर्ता श्री लखींद्र पासवान, की गरिमामयी उपस्थिति में जमुआरा/कटनीकौल स्थित 05 एकड़ भूमि को 30 वर्षों के लिए लीज (पट्टे) पर देने की प्रक्रिया पूरी की गई। अपर समाहर्ता महोदय ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा "केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण का कार्य जल्द ही धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। और हमारा प्रयास रहेगा कि निर्माण कार्य तेजी से पूरा हो ताकि बच्चों को आधुनिक सुविधाओं के साथ पठन-पाठन का माहौल मिल सके।" इस अवसर अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), शेखपुरा जिला निबंधन पदाधिकारी, शेखपुरा केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य और अंचलाधिकारी, शेखपुरा आदि उपस्थित थें। अपर समाहर्ता महोदय ने कहा कि यह 5 एकड़ की यह भूमि जमुआरा/कटनीकौल क्षेत्र में मिलने से विद्यालय के पास खेल का मैदान, आधुनिक लैब और बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए पर्याप्त जगह होगी। 30 साल की यह लीज शिक्षा के क्षेत्र में शेखपुरा के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी। *जिला जन संपर्क कार्यालय,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jul 8, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 365, दिनांक 08.07.2026           ******************************
    *टीबी स्क्रीनिंग शिविर का अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने किया निरीक्षण* 
******************************
आज दिनांक 08.07.2026 को जिला पदाधिकारी, शेखपुरा के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य विभाग, समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), शिक्षा विभाग, जीविका, कृषि विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वित सहयोग से संचालित विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान के अंतर्गत शेखपुरा प्रखंड के सिरारी पंचायत में आयोजित टीबी स्क्रीनिंग शिविर का निरीक्षण अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, शेखपुरा डॉ. अशोक कुमार सिंह द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने शिविर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा उपस्थित लाभार्थियों का स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि संभावित टीबी मरीजों की पहचान समय पर सुनिश्चित करते हुए आवश्यक जांच एवं उपचार की प्रक्रिया में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
उनके द्वारा बताया गया कि जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में 03 जुलाई से 14 अगस्त तक जिले के सभी पंचायतों एवं वार्डों में विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयास से घर-घर जाकर टीबी के संभावित मरीजों की पहचान, स्क्रीनिंग तथा आवश्यकतानुसार जांच की जा रही है, ताकि टीबी रोगियों का समय पर उपचार प्रारंभ कराया जा सके।
अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह या उससे अधिक समय से लगातार खांसी, बुखार, वजन में कमी, भूख न लगना अथवा रात में अधिक पसीना आने जैसी समस्या हो तो वे इसे नजर अंदाज न करें और निकटतम सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में निःशुल्क जांच कराएं। उन्होंने कहा कि टीबी एक पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है और समय पर जांच एवं नियमित दवा सेवन से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
उन्होंने सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, जीविका दीदियों तथा आम नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की, ताकि "टीबी मुक्त शेखपुरा – टीबी मुक्त भारत" के लक्ष्य को समयबद्ध रूप से प्राप्त किया जा सके। 
*जिला जन संपर्क कार्यालय*
*शेखपुरा*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura 
Bihar Health Department

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 365, दिनांक 08.07.2026 ****************************** *टीबी स्क्रीनिंग शिविर का अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने किया निरीक्षण* ****************************** आज दिनांक 08.07.2026 को जिला पदाधिकारी, शेखपुरा के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य विभाग, समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), शिक्षा विभाग, जीविका, कृषि विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वित सहयोग से संचालित विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान के अंतर्गत शेखपुरा प्रखंड के सिरारी पंचायत में आयोजित टीबी स्क्रीनिंग शिविर का निरीक्षण अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, शेखपुरा डॉ. अशोक कुमार सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने शिविर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा उपस्थित लाभार्थियों का स्वयं स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि संभावित टीबी मरीजों की पहचान समय पर सुनिश्चित करते हुए आवश्यक जांच एवं उपचार की प्रक्रिया में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उनके द्वारा बताया गया कि जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में 03 जुलाई से 14 अगस्त तक जिले के सभी पंचायतों एवं वार्डों में विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयास से घर-घर जाकर टीबी के संभावित मरीजों की पहचान, स्क्रीनिंग तथा आवश्यकतानुसार जांच की जा रही है, ताकि टीबी रोगियों का समय पर उपचार प्रारंभ कराया जा सके। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह या उससे अधिक समय से लगातार खांसी, बुखार, वजन में कमी, भूख न लगना अथवा रात में अधिक पसीना आने जैसी समस्या हो तो वे इसे नजर अंदाज न करें और निकटतम सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में निःशुल्क जांच कराएं। उन्होंने कहा कि टीबी एक पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है और समय पर जांच एवं नियमित दवा सेवन से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, जीविका दीदियों तथा आम नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की, ताकि "टीबी मुक्त शेखपुरा – टीबी मुक्त भारत" के लक्ष्य को समयबद्ध रूप से प्राप्त किया जा सके। *जिला जन संपर्क कार्यालय* *शेखपुरा* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura Bihar Health Department

Sheikhpura, Bihar | Jul 8, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 360, दिनांक 07.07.2026          
  ******************************
    आज दिनांक 07.07.2026 को श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी, एवं श्री हिमांशु, पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा की संयुक्त उपस्थिति में नगर परिषद् शेखपुरा के मध्य विद्यालय, पुरानकामा में दीप प्रज्ज्वलित कर सहयोग शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर शेखपुरा नगर परिषद के नगर  अध्यक्षा के द्वारा जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मानित किया गया।
    शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी ने आमजनों से संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी प्राप्त की। प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने पर बल भी दिया।
उनके द्वारा सभी आमजनों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने सम्बन्धित पदाधिकारी से शिकायत करे। अपने समस्याओं को खुद से सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकते है। इसी क्रम में  सरिता देवी, पति - सुरजी रविदास तथा सुबेलाल रविदास, पिता - बलदेव रविदास को नगर परिषद शेखपुरा द्वारा बनाए गए घर को जिला पदाधिकारी द्वारा चाभी देकर घर को सौंप दिया गया। इसी तरह संजू सिन्हा, पति - आदित्य नारायण प्रसाद को घर बनाने के लिए पहले किस्त की राशि 100000 ( एक लाख) रुपया का चेक वितरण किया गया। तत्पश्चात, समेकित बाल विकास सेवाओं (आईसीडीएस) के अंतर्गत सहयोग शिविर कार्यक्रम में विधिवत गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में सहभागिता की गई।
कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गोदभराई की रस्म संपन्न कर उन्हें फल की टोकरी भी दिया गया तथा नियमित स्वास्थ्य जांच, संस्थागत प्रसव एवं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा छोटे बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से बच्चों के समुचित पोषण, समय पर टीकाकरण, स्वच्छता तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का नियमित लाभ उठाने का आग्रह किया।
जिला पदाधिकारी महोदय ने इस अवसर पर कहा कि सभी आमजनों की समस्याओं का समाधान एक निश्चित समय सीमा के भीतर किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी मामले में लापरवाही बरती गई, तो संबंधित पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं।
इसअवसर पर नगर अध्यक्षा, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, वार्ड कमिश्नर, प्रतिनिधि, जन प्रतिनिधि, लाभुक एवं आम जन उपस्थित थे।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 360, दिनांक 07.07.2026 ****************************** आज दिनांक 07.07.2026 को श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी, एवं श्री हिमांशु, पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा की संयुक्त उपस्थिति में नगर परिषद् शेखपुरा के मध्य विद्यालय, पुरानकामा में दीप प्रज्ज्वलित कर सहयोग शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर शेखपुरा नगर परिषद के नगर अध्यक्षा के द्वारा जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मानित किया गया। शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी ने आमजनों से संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों की जानकारी प्राप्त की। प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने पर बल भी दिया। उनके द्वारा सभी आमजनों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने सम्बन्धित पदाधिकारी से शिकायत करे। अपने समस्याओं को खुद से सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकते है। इसी क्रम में सरिता देवी, पति - सुरजी रविदास तथा सुबेलाल रविदास, पिता - बलदेव रविदास को नगर परिषद शेखपुरा द्वारा बनाए गए घर को जिला पदाधिकारी द्वारा चाभी देकर घर को सौंप दिया गया। इसी तरह संजू सिन्हा, पति - आदित्य नारायण प्रसाद को घर बनाने के लिए पहले किस्त की राशि 100000 ( एक लाख) रुपया का चेक वितरण किया गया। तत्पश्चात, समेकित बाल विकास सेवाओं (आईसीडीएस) के अंतर्गत सहयोग शिविर कार्यक्रम में विधिवत गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम में सहभागिता की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गोदभराई की रस्म संपन्न कर उन्हें फल की टोकरी भी दिया गया तथा नियमित स्वास्थ्य जांच, संस्थागत प्रसव एवं मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा छोटे बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से बच्चों के समुचित पोषण, समय पर टीकाकरण, स्वच्छता तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का नियमित लाभ उठाने का आग्रह किया। जिला पदाधिकारी महोदय ने इस अवसर पर कहा कि सभी आमजनों की समस्याओं का समाधान एक निश्चित समय सीमा के भीतर किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी मामले में लापरवाही बरती गई, तो संबंधित पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं। इसअवसर पर नगर अध्यक्षा, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, वार्ड कमिश्नर, प्रतिनिधि, जन प्रतिनिधि, लाभुक एवं आम जन उपस्थित थे। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jul 7, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 362, दिनांक 07.07.2026          
  ******************************
    जल-जीवन-हरियाली दिवस पर मंथन सभागार में परिचर्चा आयोजित, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश
*************************    
   आज दिनांक 07 जुलाई 2026 को 
समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता शेखपुरा के उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार ने की। उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त, डीआरडीए निर्देशक और जिला शिक्षा पदाधिकारी को जल जीवन हरियाली प्रतीक चिन्ह पौधे देकर सम्मानित भी किया गया। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। इस परिचर्चा को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत शिक्षा विभाग को जिले में कुल 44,701 पौधे लगाने का विशाल लक्ष्य सौंपा गया है। इन सभी पौधों को जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के परिसरों में लगाया जाएगा। उन्होंने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में वृक्षारोपण कार्य को पूरी गंभीरता और समयबद्ध तरीके से पूरा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले में भूजल स्तर को सुधारने और पानी की बर्बादी को रोकने के लिए उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए। 
जिले के सभी सरकारी भवनों में अनिवार्य रूप से सोख्ता का निर्माण कराया जाए और सभी सरकारी एवं सार्वजनिक चापाकलों (हैंडपंपों) और कुओं के पास भी सोख्ता निर्माण सुनिश्चित किया जाए ताकि बेकार बहने वाला पानी वापस जमीन के अंदर जा सके।
"एक पेड़ माँ के नाम" लगाने की अपील
उप विकास आयुक्त महोदय ने जिले में पानी की लगातार गहराती समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिले में पानी की उपलब्धता दिनों-दिन घट रही है, जो बेहद संवेदनशील मामला है। इस पर सभी जिलेवासियों को सामूहिक रूप से ध्यान देने और जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने तमाम आम जनता से अपील करते हुए कहा कि 
"पानी की हर एक बूंद कीमती है, इसलिए अधिक से अधिक पानी बचाएं। पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए सभी जिलेवासी 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़ें और अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण कर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लें।"
इस परिचर्चा में बैठक मेंजल-जीवन-हरियाली अभियान की इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में डीआरडीए  निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के कई अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। 
*जिला जन संपर्क कार्यालय*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura 
Bihar Education Department

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 362, दिनांक 07.07.2026 ****************************** जल-जीवन-हरियाली दिवस पर मंथन सभागार में परिचर्चा आयोजित, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश ************************* आज दिनांक 07 जुलाई 2026 को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता शेखपुरा के उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार ने की। उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त, डीआरडीए निर्देशक और जिला शिक्षा पदाधिकारी को जल जीवन हरियाली प्रतीक चिन्ह पौधे देकर सम्मानित भी किया गया। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। इस परिचर्चा को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत शिक्षा विभाग को जिले में कुल 44,701 पौधे लगाने का विशाल लक्ष्य सौंपा गया है। इन सभी पौधों को जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के परिसरों में लगाया जाएगा। उन्होंने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में वृक्षारोपण कार्य को पूरी गंभीरता और समयबद्ध तरीके से पूरा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले में भूजल स्तर को सुधारने और पानी की बर्बादी को रोकने के लिए उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए। जिले के सभी सरकारी भवनों में अनिवार्य रूप से सोख्ता का निर्माण कराया जाए और सभी सरकारी एवं सार्वजनिक चापाकलों (हैंडपंपों) और कुओं के पास भी सोख्ता निर्माण सुनिश्चित किया जाए ताकि बेकार बहने वाला पानी वापस जमीन के अंदर जा सके। "एक पेड़ माँ के नाम" लगाने की अपील उप विकास आयुक्त महोदय ने जिले में पानी की लगातार गहराती समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिले में पानी की उपलब्धता दिनों-दिन घट रही है, जो बेहद संवेदनशील मामला है। इस पर सभी जिलेवासियों को सामूहिक रूप से ध्यान देने और जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने तमाम आम जनता से अपील करते हुए कहा कि "पानी की हर एक बूंद कीमती है, इसलिए अधिक से अधिक पानी बचाएं। पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए सभी जिलेवासी 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़ें और अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण कर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लें।" इस परिचर्चा में बैठक मेंजल-जीवन-हरियाली अभियान की इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में डीआरडीए निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के कई अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। *जिला जन संपर्क कार्यालय* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura Bihar Education Department

Sheikhpura, Bihar | Jul 7, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 363, दिनांक 08.07.2026 ****************************** जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीक-आधारित बनाने के उद्देश्य से नीति तारा (Toolkit for Analysis, Review & Action) विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता और उप विकास आयुक्त महोदय को जिला योजना पदाधिकारी द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी महोदय, उप विकास आयुक्त, महोदय एवं अपर समाहर्ता महोदय, आलोक राज DIO, जिला योजना पदाधिकारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी, शेखोपुरसराय,EdCIL के प्रतिनिधि सुमंत ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी वरीय पदाधिकारी, संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नीति तारा प्लेटफॉर्म के माध्यम से डेटा-आधारित योजना निर्माण, विकास कार्यों की समीक्षा, प्रदर्शन संकेतकों की निगरानी तथा तकनीक-संचालित निर्णय प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि नीति तारा के माध्यम से जिला एवं प्रखंड स्तर पर योजनाओं की नियमित समीक्षा, बेहतर समन्वय तथा विकास कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग संभव होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने की अपील की। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने नीति तारा की विभिन्न विशेषताओं, जैसे लाइव डैशबोर्ड, विकास रणनीति निर्माण, ज्ञान संसाधनों तक पहुंच, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग तथा AI आधारित बैठक कार्यवृत्त (Minutes) तैयार करने जैसी सुविधाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं व्यवहारिक बताते हुए इसे जिला एवं प्रखंड स्तर पर सुशासन और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। *जिला जन संपर्क कार्यालय,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura - Sheikhpura News