समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 362, दिनांक 07.07.2026
******************************
जल-जीवन-हरियाली दिवस पर मंथन सभागार में परिचर्चा आयोजित, उप विकास आयुक्त ने दिए निर्देश
*************************
आज दिनांक 07 जुलाई 2026 को
समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जल-जीवन-हरियाली दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता शेखपुरा के उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार ने की। उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त, डीआरडीए निर्देशक और जिला शिक्षा पदाधिकारी को जल जीवन हरियाली प्रतीक चिन्ह पौधे देकर सम्मानित भी किया गया। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। इस परिचर्चा को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत शिक्षा विभाग को जिले में कुल 44,701 पौधे लगाने का विशाल लक्ष्य सौंपा गया है। इन सभी पौधों को जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों के परिसरों में लगाया जाएगा। उन्होंने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में वृक्षारोपण कार्य को पूरी गंभीरता और समयबद्ध तरीके से पूरा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले में भूजल स्तर को सुधारने और पानी की बर्बादी को रोकने के लिए उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए।
जिले के सभी सरकारी भवनों में अनिवार्य रूप से सोख्ता का निर्माण कराया जाए और सभी सरकारी एवं सार्वजनिक चापाकलों (हैंडपंपों) और कुओं के पास भी सोख्ता निर्माण सुनिश्चित किया जाए ताकि बेकार बहने वाला पानी वापस जमीन के अंदर जा सके।
"एक पेड़ माँ के नाम" लगाने की अपील
उप विकास आयुक्त महोदय ने जिले में पानी की लगातार गहराती समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिले में पानी की उपलब्धता दिनों-दिन घट रही है, जो बेहद संवेदनशील मामला है। इस पर सभी जिलेवासियों को सामूहिक रूप से ध्यान देने और जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने तमाम आम जनता से अपील करते हुए कहा कि
"पानी की हर एक बूंद कीमती है, इसलिए अधिक से अधिक पानी बचाएं। पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए सभी जिलेवासी 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़ें और अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण कर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लें।"
इस परिचर्चा में बैठक मेंजल-जीवन-हरियाली अभियान की इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में डीआरडीए निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के कई अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
*जिला जन संपर्क कार्यालय*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
Bihar Education Department
2 views | Sheikhpura, Bihar | Jul 7, 2026