कानपुर: छात्र संघ बहाली मोर्चा ने DM को सौंपा ज्ञापन, कुलपति विनय पाठक पर यूजीसी और उच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन का आरोप
छात्र संघ बहाली मोर्चा ने गुरुवार 2 बजे जिलाधिकारी महोदय से मांग किया है कि विश्वविद्यालय के अंदर विवाह समारोह पर रोक लगाई जाए और विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी निजी आयोजन पर रोक लगाई जाए, विश्वविद्यालय प्रशासन यह स्पष्ट करें कि विश्वविद्यालय परिसर का निजी प्रयोजन हेतु उपयोग क्यों और किस नियम के तहत किया जाता है।