ग्राम चिलपुटी को मिली शिक्षा की नई सौगात, ₹1.06 करोड़ से बने विद्यालय भवन का लोकार्पण
कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम चिलपुटी में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक सुश्री लता उसेंडी ने ₹1.06 करोड़ की लागत से नवनिर्मित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए भवन में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के बीच विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ें।
विधायक ने विद्यार्थियों से शासन की शैक्षणिक योजनाओं का लाभ उठाने और उपलब्ध अवसरों का सदुपयोग करने की अपील की। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया।
नया विद्यालय भवन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और क्षेत्र में शिक्षा के विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#Kondagaon #शिक्षा_विकास #छत्तीसगढ़ #एकपेड़मांकेनाम #पर्यावरणसंरक्षण विकसितछत्तीसगढ़
88 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Oct 14, 2026