बहादुरपुर: बहादुरपुर पुलिस ने खजुरिया चक्क में कच्ची शराब बेचने पर 19 वर्षीय युवक पर मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार बहादुरपुर पुलिस को गुरुवार को दोपहर लगभग तीन बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि खजुरिया चक्क में कोई हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से काछी बरखेड़ा निवासी इकीन पारदी उम्र 19 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।