मुरैना नगर: एमएलबी स्कूल की छात्राओं की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने लैब सहायक पर पॉक्सो की FIR दर्ज की, आरोपी फरार
मुरैना के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 की छात्राओं की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने लैब सहायक आशीष दोनेरिया के खिलाफ पॉक्सो में प्राथमिकी दर्ज की है।छात्राओं ने उस पर कथित अभद्र व्यवहार और परेशान करने के आरोप लगाए थे। FIR के बाद लैब सहायक फरार हो गया।पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।आरोपी पर पहले से चार मामले दर्ज है।