🚨 बांका में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई! 🚨
जिला पदाधिकारी बांका के निर्देश पर अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में खनन विभाग की टीम ने रजौन थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया।
🔹 कार्रवाई के दौरान अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त 2 वाहनों को जब्त किया गया।
🔹 संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
🔹 जब्त वाहनों पर कुल ₹4.96 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि राजस्व की क्षति रोकी जा सके और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित हो।
#बांका #रजौन #बालूखनन #IllegalMining #MiningDepartment #BankaNews #BiharNews #जिला_प्रशासन_बांका #खनन_विभाग #BreakingNews #BankaLive #BiharGovernment #GoodGovernance 🚔⛏️
Amarpur, Banka | Jun 2, 2026