दमोह: माही डिलाइट मॉल में दूषित खाद्य पदार्थ मिलने पर खाद्य विभाग ने की छापेमारी, जांच के लिए नमूने लिए गए
Damoh, Damoh | Mar 18, 2025 दमोह शहर के किल्लाई नाका स्थित माही डी लाइट मॉल में बेची जा रही एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री मिलने की सूचना पर आज मंगलवार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच DO खाद्य सुरक्षा राकेश अहिरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जहां से नमकीन चिप्स कुरकरे के पैकेट में साढ़े गले पदार्थ पाए जाने कर उनके नमूने जांच हेतु लिए।