दमोह: बिला खुर्द में जमीनी विवाद के दौरान युवक पर गोली चलाई गई, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | Mar 18, 2025 दमोह जिले के रनेह थाना अंतर्गत आने वाले बिला खुर्द मे सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच जमीनी विवाद पर गोली से हमला किए जाने पर एक युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद रनेह थाना प्रभारी चंदन सिंह मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घायल दीनदयाल पिता मुरारी लाल कुर्मी को भर्ती कराकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।