दमोह: रेत आपूर्ति में समस्याओं के विरोध में फुटकर व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन, व्यापार बंद करने की चेतावनी दी
Damoh, Damoh | Mar 18, 2025 दमोह जिले में फुटकर रेत व्यापारी सप्लाई न कर पाने से खासी समस्याओं से जूझ रहे है। जहां आज मंगलवार दोपहर 12 से 1 बजे बड़ी संख्या में रेत व्यापारी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने फुटकर रेत गिट्टी सप्लाई करने में आ रही समस्याओं को देखते हुए कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को ज्ञापन सौंपते हुए प्रबन्ध करने की मांग कर मांगे पूर्ण न होने पर चेतावनी दी।