दमोह: वुमन्स वेलफेयर सोसाइटी ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया
Damoh, Damoh | Mar 17, 2025 वुमन्स वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष यह आयोजन नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू वीरेंद्र राय द्वारा अपने फॉर्म हाउस में आयोजित किया, जहाँ सभी सदस्यों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और डांस मस्ती के साथ बुंदेली व्यंजन दाल वाटी भरता, का लुफ्त उठाया।