बदनावर: नगर परिषद की टीम ने साप्ताहिक हाट बाजार में अभियान चलाकर जब्त की 50 किलो अमानक पॉलिथीन, ₹3000 का वसूला जुर्माना
Badnawar, Dhar | Nov 20, 2024 बदनावर नगर परिषद ने बदनावर में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक जब्ती का अभियान चलाया। जिसमें कई दुकानदारो से पॉलीथिन जब्त की गई। सीएमओ संतराम चौहान ने बताया कि शासन के निर्देश पर नगर परिषद के कर्मचारियों ने स्थानीय बाजार में अमानक प्लास्टिक पॉलीथिन जब्ती के लिए सघन अभियान शुरू किया।