हनुमानगढ़: टाउन के चिल्ड्रन स्कूल के गेट पर लगा ताला, दीवार पर चस्पा कोर्ट का वारंट, लाखों की डिक्री वसूली में कोर्ट अमला पहुंचा
हनुमानगढ़ टाउन के नेहरू मेमोरियल चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से जुड़ी 13 लाख 23 हजार 38 रुपए की डिक्री राशि की वसूली के लिए न्यायालय का हमला कुर्की की कार्रवाई करने के लिए टाउन चिल्ड्रन स्कूल पहुंचा, लेकिन इससे पहले ही गेट पर ताला लगा मिला। स्कूल में कोई जिम्मेदार मौजूद नहीं होने पर कोर्ट के सहायक ने कुर्की वारंट स्कूल के गेट पर चस्पा कर दिया।