कुंडा: हरदेव नगर भिटारी मोड़ के पास स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज किया केस
नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरदेव नगर भिटारी मोड़ पर दो बाइक पर मौजूद पांच बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी विजय अग्रहरी से सोमवार को लूट की थी। मामले में तहरीर के आधार पर मंगलवार को पुलिस ने पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ कुंडा ने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। और जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।