कुंडा: पूरे महिपाल सिंह का पुरवा के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
हथिगवां थाना क्षेत्र के पूरे महिपाल सिंह का पुरवा निवासी अमृतलाल विश्वकर्मा ने अपने घर के सामने नीम के सूखे पेड़ पर पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की छानबीन में जुट गई है।