कुंडा: पुराना बाबूगंज बाईपास पर दो ट्रको की हुई आमने सामने भीषण टक्कर , 4 घायल। 2 की हालत नाजुक
पुराना बाबूगंज बाईपास पर दो ट्रको की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रक बीच सड़क पर पलटी गई। इस हादसे में कुल 4 लोग घायल है जिसमे 2 की हालात गम्भीर होने पर सीएचसी के डॉक्टरों ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया। वही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। कुंडा कोतवाल कमलेश पाल ने बताया की घटना के बारे में छानबीन की जा रही है