कुंडा: हत्या के अभियोग से संबंधित 01 बाल अपचारी को पुलिस ने किया आजाद नगर चौराहे शकरदहा से पकड़ा,किया निरुद्ध
बाघराय क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मलाक तिलाई मुगलपुर मे एक व्यक्ति के खेत के पास नाले में 01 व्यक्ति का शव मिला था। जिसमें थाना बाघराय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। विवेचना के दौरान मंगलवार को बाल अपचारी को आजाद नगर चौराहे शकरदहा से पकड़ा और निरुद्ध कर दिया।