आबू रोड: माउंट आबू के होटल में अचानक घुसा लेपर्ड, छत पर सो रहे कर्मचारी के पास पहुंचा और पालतू कुत्ते का किया शिकार
माउंट आबू के कुमारवाड़ा स्थित एक होटल में देर रात एक लेपर्ड के घुस आने से हड़कंप मच गया। यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार 29 जून की रात करीब एक बजे लेपर्ड होटल की छत पर पहुंचा, जहां कर्मचारी बालू (25) सो रहा था।बताया जा रहा है कि लेपर्ड ने सबसे पहले कर्मचारी के पास चेन से बंधे पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे मार डाला।