पटियाली: एसपी ओ.पी. सिंह ने थाना सिढ़पुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
कासगंज एसपी ओ.पी. सिंह ने बुधवार रात थाना सिढ़पुरा का आकस्मिक निरीक्षण कर अभिलेखों, सीसीटीवी व्यवस्था, मालखाना, बैरक, बंदीगृह और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों की कमियां तत्काल दूर कर उन्हें अद्यतन रखने तथा लंबित माल का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ASP सुशील कुमार, CO अमित कुमार आदि मौजूद रहे।