धनौरा: फरीदाबाद में एक करोड़ चार लाख की डकैती के आरोपियों की तलाश में हरियाणा पुलिस गजरौला पहुंची
हरियाणा के फरीदाबाद स्थित फतेहपुर तगा गांव में सरपंच अब्दुल कदीम के घर हुई एक करोड़ चार लाख रुपये की डकैती के मामले में आरोपियों की तलाश तेज हो गई है। इसी सिलसिले में बीती रात हरियाणा पुलिस अमरोहा के गजरौला थाने पहुंची। स्थानीय पुलिस से संपर्क करने के बाद टीम ने गंगा किनारे बसे कई गांवों में दबिश दी। चर्चा है कि हरियाणा पुलिस कुछ आरोपियों को अपने साथ ले गई।