दिल्ली में दिल्ली पुलिस का अपने ही पुलिस मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन
शाहदरा और गांधी नगर थाने से जुड़े वकील-पुलिस विवाद के बाद पुलिसकर्मी अपनी शिकायत लेकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर जमा हो गए हैं
प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों का आरोप है कि वकीलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई, जबकि पुलिसकर्मियों के खिलाफ ही कार्रवाई कर दी गई
मौके पर DCP सचिन शर्मा पुलिसकर्मियों को सड़क से हटकर पुलिस मुख्यालय के अंदर चलने के लिए समझाते नजर आए, लेकिन प्रदर्शनकारी उनकी बात मानने को तैयार नहीं हैं
सवाल यह है कि जब पुलिसकर्मियों को ही अपनी शिकायत लेकर सड़क पर उतरना पड़े, तो विभाग के भीतर उनकी शिकायतों का समाधान कैसे होगा।