शामली: शामली में सीओ सिटी ने फोर्स के साथ बाजारों, चौराहों व संवेदनशील स्थानों का किया निरीक्षण
Shamli, Shamli | Nov 12, 2026 गुरूवार को सीओ सिटी शामली जितेंद्र सिंह ने कानून व्यवस्था के दृष्टिगत फोर्स के साथ शामली के प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग की गई और बीट प्वाइंटों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सक्रियता एवं मुश्तैदी के साथ ड्यूटी करने और प्रत्येक संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में सूचित करने के निर्देश दिए।