कहरा: समाहरणालय सभागार में जीविका द्वारा जेंडर इंटीग्रेशन सह नई चेतना अभियान पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
Kahara, Saharsa | Jan 27, 2026 जीविका, सहरसा द्वारा जेंडर इंटीग्रेशन सह नई चेतना अभियान 4.0 के अंतर्गत जिला समाहरणालय सभागार, सहरसा में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को विकास की अग्रिम पंक्ति में लाना, लैंगिक समानता को बढ़ावा देना तथा जमीनी स्तर पर सामाजिक बदलाव को सशक्त करना रहा।