कामां: कामां के वार्ड 6 में पानी की समस्या के समाधान के प्रयास तेज, मौके पर हुआ निरीक्षण
नगर पालिका के वार्ड संख्या 6 में पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए पार्षद सरजू भट्टाचार्य के प्रयास लगातार जारी हैं। गुरुवार शाम 4 बजे जलदाय विभाग के जेईएन सहित अन्य कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर क्षेत्र का निरीक्षण कराया गया। जहां पानी की पाइपलाइन नहीं पहुंच रही है, वहां नई पाइपलाइन डलवाने को लेकर अधिकारियों से चर्चा की गई।