फिरोज़ाबाद: गांव नगला चूरा के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, एक की हुई मौत, एक घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव नगला चूरा के पास तेज रफ़्तार डम्पर ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से रोद दिया। हादसे में बाइक सवार ऋषि कुमार नामक युवक की मौत हुयी है, जबकि टिंकू नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बताया जाता है पिनाहट से फ़िरोज़ाबाद आ रहे थे।