फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ क्षेत्र के शीतल खां रोड पर ऑटो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
थाना लाइनपार क्षेत्र नगला विष्णु निवासी वीरन सिंह बुधवार सुबह आठ बजे करीबन बाइक द्वारा दूध लेने को निकला था, इसी दौरान थाना रामगढ क्षेत्र शीतल खां रोड पर ऑटो ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आनन फानन में उपचार को जिला अस्पताल लेकर आये। जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर लेकर गए। घटना को लेकर जानकारी व्यक्ति के परिजनों ने दी।