कोल: भमोला में AMU द्वारा कब्ज़ाई गई 1 अरब 26 करोड़ की भूमि को नगर निगम ने कराया कब्ज़ामुक्त, लगाया बोर्ड
Koil, Aligarh | Apr 30, 2025 नगला पटवारी स्थित भमोला में नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने AMU द्वारा कब्जाई गई 1 अरब 26 करोड रुपए की भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि एएमयू के द्वारा उक्त संपत्ति को लंबे समय से घेरा गया था। फिलहाल एसडीएम और नगर निगम की टीम ने कब्ज़ा मुक्त कराया है।