मुंगेर: मुंगेर में महाशिवरात्रि को धूमधाम एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई है
Munger, Munger | Mar 8, 2024 महाशिवरात्रि पर्व-2024 के अवसर पर मुंगेर पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पूजा स्थलों एवं शोभा यात्राओं तथा चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है। साथ ही असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर हैं। सभी श्रद्धालु पुलिस बाल की उपस्थिति के कारण अपने आप में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।