मुंगेर: बनाई गई रंगोली,मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का दिया गया संदेश
Munger, Munger | Mar 8, 2024 लोकसभा निर्वाचन चुनाव 2024 को लेकर मुख्यालय स्थित राजकीय अभियंत्रण कॉलेज,मुंगेर के ऑडिटोरियम में मतदाता जागरूकता को लेकर सेविका/सहायिका एवं जीविका दीदीयों द्वारा भव्य रंगोली बनायी गयी।रंगोली के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।