मुंगेर: दिलावरपुर में छत से गिरकर एक बालक हुआ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया
Munger, Munger | Mar 7, 2024 पूरब सराय थाना क्षेत्र के दिलावरपुर में गुरुवार की शाम में छत से गिरने पर पशहरा खगड़िया निवासी सुजीत शर्मा का 7 वर्षीय पुत्र लक्की कुमार घायल हो गया जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। वहीं, मौके पर परिजन ने बताया कि सभी बच्चे छत पर खेल रहे थे तभी खेलने के दौरान यह हादसा हुआ है।