शिवहर: शहर के नवाब हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया, छात्रों को किया गया जागरूक
एसपी शैलेश कुमार सिन्हा शनिवार दोपहर 03 बजे बताया कि शिवहर शहर स्थित नवाब हाई स्कूल में यातायात थाना पहुंचकर सभी छात्रों को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया है. इस दौरान कहा गया कि सभी छात्रों को हेलमेट लगाना अनिवार्य है. चार चक्का वाहन से चलते हैं सीट बेल्ट जरूर लगाए.सड़क हादसा में कमी लाने को लेकर हमें यातायात नियम का पालन करना जरूरी है।