शिवहर: शिवहर में महिला संवाद ने रचा इतिहास, पांच प्रखंडों के 90 ग्राम संगठनों में 16,506 महिलाओं ने लिया भाग
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय रविवार शाम 07 बजे बताया है कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में शिवहर जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल किया है. जिले में चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम के तहत अब तक पांच प्रखंडों के 90 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है. जिसमें कुल 16,506 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई है. जो इतिहास रचा गया है।