शिवहर: दो प्रखण्ड को जोड़ने वाली सड़क में कई वर्षों से अधूरा पड़ा पुल निर्माण का कार्य, बरसात में चलती है नाव #jansamasya
शिवहर और पिपराही प्रखंड को जोड़ने वाली चमनपुर के बसहिया टोला में कई वर्षों से पूल निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है. जिससे आम जनता को आवागमन में काफी परेशानी होती है. स्थानीय लोग बताया कि बरसात के समय यहा अभी भी नाव चलती है. वहीं रविवार सुबह 10 बजे पथ निर्माण विभाग कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार भार्गव बताया कि पुल निर्माण को लेकर संचालन समिति में चयन हो गया है।