शिवहर: शिवहर ज़िले में 29 अप्रैल तक तेज हवा और हल्की बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग केंद्र शिवहर के अधिकारी विनीत कुमार रविवार सुबह 11 बजे बताया है कि शिवहर जिला में आज 27 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक तेज हवा के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी किया गया है. इस दौरान किसानों को सलाह दी गई है कि गेहूं कटनी का कार्य फिलहाल रोक दिया जाए. 29 अप्रैल तक तेज हवा के साथ हल्की बारिश और वज्रपात गिरने की अधिक संभावना जताई गई है।