बछवारा: बछवारा थाना के ₹25,000 के इनामी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
बछवारा थाना करंट संख्या 313/22 के ₹25000 के इनामी अपराधी बंशीधर उर्फ परिचय झा को थाना की पुलिस ने एसटीएफ की मदद से लखीसराय जिला के सूर्यगाढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल चौक के समीप से गिरफ्तार किया है।जिसकी जानकारी बेगूसराय पुलिस कप्तान ने शुक्रवार को दिन ग्यारह बजे पुलिस वार्ता के माध्यम से दिया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।