बछवारा: बछवारा जंक्शन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
बछवारा जंक्शन के करीब ट्रेन की चपेट में आने से कट कर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।जिसके बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।घटना गुरुवार के सुबह नौ बजे की है।