प्रतापगढ़: सेतापुर प्राथमिक विद्यालय के पास हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में की गई। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ग्राम मरगूपुर निवासी एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि खेत में स्थित बबूल के पेड़ को काटने के विवाद को लेकर उसके देवर विजय स