श्योपुर: दलहन व तिलहन फसलों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को किया प्रेरित, कृषि संकल्प अभियान में किसानों को प्रोत्साहन
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में श्योपुर जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत गठित टीमों द्वारा किसानों को गांव-गांव जाकर खेती, किसानी की उन्नत तकनीको एवं नवाचारों के साथ ही जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जागरूक करने हेतु रविवार को दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक श्योपुर विकासखंड के आधा दर्जन ग्रामों में किसानो को जागरूक यिका गया।