श्योपुर: पहली जिला पंचायत सदस्य की स्मृति में रक्तदान शिविर, 32 लोगों ने किया रक्तदान, हुए सम्मानित
श्योपुर। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आज रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक श्योपुर जिला पंचायत की पहली महिला सदस्य स्व. पोस्ती रावत की चैथी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 32 युवाओं ने रक्तदान किया। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।