श्योपुर: शहर में एनएच निर्माण की मुसीबत नहीं हुई खत्म
हर दिन घंटो तक लग रहा जाम, समस्या के निदान की मांग
#jansamasya
श्योपुर। शहर में नेशनल हाइवे के निर्माण को लेकर परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, सलापुरा नहर से कलेक्टेªट तक बन रहे सीसी रोड एवं नाला निर्माण से लोग परेशानियों में घिरे हुए हैं, दिन में रात्रि में सड़क निर्माण कर एक साइड बंद कर आवागमन को निकालने में भारी परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा है। रविवार को दोपहर 1 बजे से रात्रि 7 बजे तक जाम लगा रहा