फतुहा: स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. रामानंद यादव ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का उद्घाटन किया
Fatwah, Patna | Sep 17, 2025 स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का स्थानीय विधायक सह पूर्वमंत्री डॉ रामानंद यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया है। उद्घाटन के बाद डॉक्टर रामानंद यादव ने बताया कि नारी सशक्तिकरण के लिए नारी का स्वस्थ होना सबसे महत्वपूर्ण है। सीएचसी चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अनिल कुमार प्रभात ने माननीय विधायक को सीएचसी के सभी विभागों में भ्रमण कराकर विस्तार से जानकारी दिया है।