फतुहा: फतुहा पहुंचे प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह किया भव्य स्वागत
Fatwah, Patna | Sep 16, 2025 प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मंगलवार की रात्रि करीब 9:00 बजे फतुहा पहुंचे हैं। 6 घंटे लेट पहुंचने के बाद भी कार्यकर्ताओं में भरपूर जोश देखा गया है। जगह-जगह पर उन्हें जेसीबी से फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया गया है। कार्यकर्ताओं की अपार भीड़ देखकर तेजस्वी यादव गदगद दिखे हैं। उन्होंने फतुहा के जनता को आभार प्रकट किया है।पुनः राजद को विजय बनाने की अपील किया है।