फतुहा: तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा: फतुहा में समर्थकों का उमड़ा हुजूम
Fatwah, Patna | Sep 16, 2025 तेजस्वी यादव का बिहार अधिकार यात्रा में फतुहा आगमन को लेकर महागठबंधन के समर्थकों का हुजूम उमड पड़ा है। हुजूम ऐसा उमडा है मानो फतुहा शहर ठहर गया है। पूरा फतुहा शहर लाल व हरा झंडा से पट गया है। स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ रामानंद यादव कार्यकर्ताओं की उमडी भीड़ को देखकर गदगद है। कार्यकर्ता वोट चोर गद्दी छोड़, अबकी बार तेजस्वी सरकार के नारे बुलंद कर रहे है।