मुरैना हाईवे पर बीच सड़क पर खराब हुआ टैंकर, घंटों लगा लंबा जाम
मुरैना हाईवे पर पीपरी पूरा जाने वाले चौराहे के पास मंगलवार को एक टैंकर अचानक बीच सड़क पर खराब हो गया। टैंकर के बीच सड़क पर बंद हो जाने से हाईवे के एक तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को घंटों तक जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर के खराब होने के कारण यातायात प्रभावित हो गया। चारपहिया और दोपहिया वाहन धीरे-धीरे रेंगते हुए निकलते रहे, जबकि भारी वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
बाद में टैंकर को सड़क से हटाने के प्रयास किए गए, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। हालांकि, जाम के दौरान हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार देखने को मिली।
#morena #मुरैना #यातायात #जाम #पुलिस